दामिनी
" इन लड़कन को कोरट ने बाइज़्ज़त बरी कर दिया " पान की पीक थूकते हुए वकील साहब इतराए।
" वो तो इस घर की दुश्मन दामिनी ने पुलिस में रपट कर दी वरना घर का मामला घर में ही निपटा देते " ठाकुर साहब झुंझलाते हुए बोले।
" जवान नादान लड़के हैं, और उस हुसन परी को भी पल्लू संभालना नहीं आता। बचपन से पाला था अनाथ समझ कर, बदले में घर का चौका बासन ही तो बस ? " ठकुराइन मुँह बिचकाते हुए उठ खड़ी हुई।
" लेकिन बिटिया अभी भी आईसीयू बेहोश है उसका क्या ? " रामू काका धीरे से बुदबुदाए।
ठाकुर साहब आँखे तरेरते हुए बोले " उसके मामा को पैसे दे दिए हैं, कहीं ब्याह करवा देगा, ससुराल जाएगी सुखी रहेगी। भगवान का शुक्र है ठाकुर ख़ानदान की नाक कटने से बच गई। "
बाहर धम्म से कुछ गिरने की आवाज़ आई और फिर एक चीख।
" दामिनी बिटिया " रामू काका का भरभराया स्वर और फिर गहरी नीरवता …
इतिहास गवाह है। कमज़ोर आवाज़ें ऐसे ही दफ़्न होती आई हैं और ऐसे ही बेआवाज़ कहीं खो जाएँगी।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें